Welcome to R.Damoh 24   Click to listen highlighted text! Welcome to R.Damoh 24
लोकल न्यूज़

रक्तदान कर पत्रकार नरेंद्र आठया ने दिया मानव सेवा का संदेश

रक्तदान कर पत्रकार नरेंद्र आठया ने दिया मानव सेवा का संदेश

राहुल गुप्ता दमोह

दमोह। महामाया रक्तदान एवं जनकल्याण समिति के तत्वावधान में संचालित रक्तदान अभियान के अंतर्गत पत्रकार नरेंद्र आठया ने जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर बी पॉजिटिव रक्तदान किया और समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

समिति की उपाध्यक्ष एवं नर्सिंग ऑफिसर सुमन चढ़ार के नेतृत्व में यह रक्तदान कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने अपनी शासकीय सेवाओं की व्यस्तता के बावजूद रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक अभियान को निरंतर गति देने में सक्रिय भूमिका निभाई है। समिति ने उनके समर्पण, सेवा भावना एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

समिति के अध्यक्ष अखिलेश रजक ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए, ताकि किसी भी जरूरतमंद मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी के जीवन को बचाने का सबसे सरल और श्रेष्ठ माध्यम है।

उन्होंने बताया कि समिति के रक्तदान अभियान में नारी शक्ति की विशेष भागीदारी रहती है। समिति की महिला सदस्य लगातार लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक कर मानव सेवा का संदेश समाज तक पहुंचा रही हैं। समिति ने सभी नागरिकों से आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करने और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की।

कार्यक्रम में सहयोग करने वालों में अध्यक्ष अखिलेश रजक, डॉ. दिवाकर पटेल, डॉ. राघवेंद्र कुर्मी, डॉ. प्रेमलता, नीलम, उपाध्यक्ष एवं नर्सिंग ऑफिसर सुमन चढ़ार, सचिव अभिषेक जैन, कोषाध्यक्ष आशीष रजक, जिला समन्वयक सुशील नामदेव, राहुल ताम्रकार, अनुज अरोरा तथा ब्लड बैंक स्टाफ से उषा यादव, प्रीति गुप्ता, सौरभ खरे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!