Welcome to R.Damoh 24   Click to listen highlighted text! Welcome to R.Damoh 24
लोकल न्यूज़

सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से 100 से अधिक अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला बुलडोजर, हूटर एवं प्रेशर हॉर्न पर चला रोलर (बेलन), किए गए नष्ट

सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से 100 से अधिक अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला बुलडोजर, हूटर एवं प्रेशर हॉर्न पर चला रोलर (बेलन), किए गए नष्ट

दमोह- जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दमोह पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में वीआईपी मार्ग पर एक विशेष विनष्टीकरण कार्रवाई की गई।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से जब्त किए गए 100 से अधिक अवैध मॉडिफाइड/कर्कश आवाज वाले साइलेंसर, हूटर और प्रेशर हॉर्न को वीआईपी मार्ग पर व्यवस्थित रूप से रखकर रोड रोलर (बेलन) चलाकर पूरी तरह नष्ट किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) एच.आर. पांडे, प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली, थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह, निरीक्षक आकांक्षा जोशी एवं यातायात पुलिस का बल उपस्थित रहा।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले और तेज आवाज से आमजन, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों को परेशानी में डालने वाले गैर-कानूनी उपकरणों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

दमोह पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित साइलेंसर और हॉर्न का ही उपयोग करें। किसी भी प्रकार के अवैध मॉडिफिकेशन, प्रेशर हॉर्न या अनाधिकृत हूटर का प्रयोग न करें, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!