नव प्रवेशित छात्रों के लिए आयोजित किया गया इंडक्शन कार्यक्रम

नव प्रवेशित छात्रों के लिए आयोजित किया गया इंडक्शन कार्यक्रम
दमोह- टाईम्स महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर वर्ष 2026- 27 में प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित इन्डक्शन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमेें मुख्य अतिथि के रूप दमोह जिले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुजीत सिंह भदोरिया डाॅ अमित जे. विश्वास एसोसियेट प्रोफेसर डाॅ. हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर, डाॅ अवनीष मिश्रा चेयरमेन बी.के.पी. महाविद्यालय देवरी एवं डाॅ अशीष पटैरिया चेयरमेन बी.के.पी. महाविद्यालय मालथौन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ,सुजीत सिंह भदोरिया ने नवप्रवेशित छात्र छात्राओं को बधाई प्रेषित करते हुए सोशल मीडिया का सही प्रयोग एवं अनैतिक व अनुचित सामग्री से दूरी बनाये रखने को कहा एवं अपनी निजी फोटो, वीडियो को अपलोड न करने को कहा।
डाॅ अमित विश्वास द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए निरांतर उसको पाने के लिए प्रयासरत रहने को कहा और प्रकृति के संरक्षण की बात कही।
डाॅ अवनीष मिश्रा ने अपने वक्तव्य के माध्यम से प्रेरित किया एवं एक अच्छे छात्र बनने के लिए आवश्यक गुणों का अपने आप में किस प्रकार से समाहित करे इसके महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। एवं डाॅ अशीष पटैरिया ने शिक्षा के महत्व और गरिमा को बहुत अच्छे ढंग से समझाया एवं अपने भीतर ही मानव मूल्यों की स्थापना कर एक अच्छे छात्र बनकर राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने को प्रेरित किया।
साथ ही महाविद्यालय की प्राध्यापिका डाॅ. निशा सरवरिया ने महाविद्यालय की 29 वर्षों की सफल यात्रा से परिचित कराते हुए महाविद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधयों एवं संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को संकायवार सभी शिक्षकों से परिचय कराया गया एवं विषय विशेषज्ञों ने अपने विषय की जानकारी दी। छात्र छात्राओें को एन.एस.एस/एन सी सी, स्पोर्ट्स की जानकारी दी एवं महाविद्यालय में संचालित समस्त स्काॅलरशिप जानकारी प्रदान की गई, साथ ही महाविद्यालय में संचालित प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की।
संस्था के डायरेक्टर सुशील गुप्ता ने छात्र जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को पाने के लिए कुछ नियम बतायें एवं भविष्य के लिए शुभकानायें प्रेषित की।
सभी अतिथियों को स्मृति चिन्हे देकर सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम का मंच संचालन दीपा सोनी मेडम एवं अनुश्री सोनी द्वारा किया गया। सभी विद्यार्थियों को बैग एवं सिलेवस किट प्रदान की गई डॉ.सुनीता गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

