भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने किए मंडल प्रवास

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने किए मंडल प्रवास
ग्राम, कस्बा और नगर से हर ओबीसी वर्ग के कार्यकर्ता को कार्यकारिणी में शामिल करना है – प्रमोद विश्वकर्मा
राहुल गुप्ता दमोह
दमोह – भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने आज हटा विधानसभा क्षेत्र के हिंडोरिया मंडल, पटेरा मंडल एवं कुम्हारी मंडल का संगठनात्मक प्रवास किया।
प्रवास के दौरान प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश में ओबीसी वर्ग मोर्चा की जिस प्रकार महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है, उसी प्रकार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को संगठन को मजबूत और सशक्त बनाना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ग्राम, कस्बा और नगर से हर ओबीसी वर्ग के कार्यकर्ता को कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा।
प्रवास कार्यक्रम में भाजपा के देवेंद्र सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष हिंडोरिया, डॉ. बलवंत सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष पटेरा, राजेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष कुम्हारी, शिवशंकर कुशवाहा जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, धर्मेंद्र चटन पटेल जिला पंचायत सदस्य, उदित सोनी, युवा मोर्चा एवं समस्त मंडलों के भाजपा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्तागण की उपस्थिति रहीं।।

