Welcome to R.Damoh 24   Click to listen highlighted text! Welcome to R.Damoh 24
Uncategorized

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ

नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिली महाविद्यालय, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

राहुल गुप्ता दमोह

दमोह- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन की अध्यक्षता एवं निर्देशन में सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 1 से 3 जुलाई 2026 तक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर डॉ. हरिओम दुबे एवं डॉ. संध्या पिम्पलापुरे ने महाविद्यालय की स्थापना, उपलब्धियों एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं डॉ. रमेश प्रसाद अहरवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

नेशनल टास्क फोर्स के अंतर्गत जिला चिकित्सालय दमोह के मनोचिकित्सक डॉ. अभिजीत त्रिपाठी ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर प्रेरक व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों के पालकों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. इन्दिरा जैन, डॉ. कीर्तिकाम दुबे, डॉ. रश्मि जेता, डॉ. जी.पी. अहिरवार, डॉ. एन.आर. सुमन, डॉ. नेहा जैन सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2026-27 के सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों से 2 एवं 3 जुलाई को आयोजित होने वाले दीक्षारंभ कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!